पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बनारस तक सीधी ट्रेन चलाने कों होगा संघर्ष

बनारस तक सीधी ट्रेन चलाने कों होगा संघर्ष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| बठिंडापश्चिम वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की बैठक प्रधान देसराज छत्तरीवाला की प्रधानगी में हुई। बैठक में आर्गेनाइजेशन द्वारा शुरू की गई मुहिम मोदी जी बठिंडा से बनारस सीधी रेलगाड़ी चलाओ और काशी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाओ पर चर्चा हुई। प्रधान देसराज छत्तरीवाला ने बताया कि आर्गेनाइजेशन द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज के जन्मदिवस के पहले बनारस तक रेलगाड़ी चलाने के लिए रेल मंत्रालय को पत्र भेजा गया था। यदि समय पर उक्त ट्रेन को चला दिया जाता, तो गुरु रविदास की जन्म स्थली बनारस जाने वाले श्रद्धालुओं को दिल्ली स्टेशन पर घंटों इंतजार कर परेशान नहीं होना पड़ता। आर्गेनाइजेशन ने इसकी शिकायत रेल मंत्रालय से कर दी है। उन्होंने कहा कि मुहिम को अांदोलन का रूप दिया जाएगा। यदि अांदोलन के लिए धरने, भूख-हड़ताल प्रदर्शन करना पड़े, तो भी आर्गेनाइजेशन पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर हेमंत अरोड़ा, रमेश सेलवाल, भोला सिंह, खूब चंद अरोड़ा, हरमंदर सिंह दर्शन सिंह भी मौजूद थे।