पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांट्रेक्ट वर्करों को हटाया, तो यूनियन लड़ेगी कानूनी लड़ाई

कांट्रेक्ट वर्करों को हटाया, तो यूनियन लड़ेगी कानूनी लड़ाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडाकैंट में एमईएस कांट्रेक्ट मजदूर यूनियन सीटू के प्रधान राम सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में यह तय किया गया कि वर्करों से हो रही धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यूनियन नेता इंद्रजीत सिंह ने कहा कि एमईएस के अधिकारी ठेकेदार वर्करों की मांगे मानने की बजाय उन्हें नौकरी से हटाने की धमकियां दे रहे हैं। उन्हें वेतन देकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। जो वर्कर पिछले 20 सालों से काम कर रहे हैं, उन्हें हटाया नहीं जाना चाहिए। एमईएस के अधिकारियों ने उक्त वर्करों को ना हटाने का भरोसा दिया था। साथ ही उन्हें समय पर वेतन देने की बात भी कही गई थी। बावजूद इसके उनके साथ धक्केशाही जारी है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूनियन नेता राम सिंह कमलदीप शर्मा ने कहा यदि ठेकेदारों अधिकारियों ने वर्करों के साथ ज्यादतियों को बंद नहीं किया और उनकी मांगे नहीं मानी तो कानूनी लड़ाई के साथ-साथ वे संघर्ष का रास्ता भी अपनाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेवारी अधिकारियों की होगी। इस मौके पर सतनाम सिंह, मनजीत सिंह, इकबाल सिंह, गुरजंट सिंह, किरपान सिंह, हरप्रीत सिंह, प्रदीप सिंह, हरतीरथ सिंह चरनजीत सिंह भी मौजूद थे।