कैंप में 822 पशुओं की जांच
बठिंडा| गांवकालझरानी में पशु चिकित्सा कैंप में 822 पशुओं की जांच कर दवाएं दी गईं। इसमें 150 किसान अपने पशुओं को लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने पशु पालन विभाग की नई स्कीम हर्ड रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पशुओं में होने वाली बीमारी के इलाज के बारे बताया गया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. प्रदीप बांसल, सिविल पशु अस्पताल के डाॅ. मनीष कुमार, सरपंच अमरजीत सिंह मिंटू, डाॅ. राजनीक भौरा, डा रवनीत कौर, कुलबीर सिंह, गुरबिंदर सिंह मौजूद रहे।