बठिंडा | नशीलीदवाइयां लेकर जा रहे दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नंदगढ़ पुलिस चौकी के एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि गांव चक्क अतर सिंह वाला के पास जसविंदर सिंह तथा कुलविंदर सिंह वासी दियोण से नशीली दवाएं पकड़ी गई। दोनों सगे भाइयों पर केस दर्ज कर लिया गया है।