पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लापरवाही की सजा : 8 पुलिस वालों ने 7 घंटे हर आने जाने वाले को मारे सेल्यूट

लापरवाही की सजा : 8 पुलिस वालों ने 7 घंटे हर आने-जाने वाले को मारे सेल्यूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचकूला | डीसी ऑफिस के बाहर बुधवार को दो सब इंस्पेक्टरों समेत आठ पुलिस वाले हर आने-जाने वाले को सैल्यूट मार रहे थे। वह भी सात घंटे तक। एंट्रैस गेट पर अगल-बगल पुलिस वालों की दो लाइनें बना रखी थीं। ड्यूटी में कोताही बरतने की इन्हें सजा मिली थी। दरअसल इन सभी की ड्यूटी नाके पीसीआर पर लगी थी। चैकिंग के दौरान ये आठों गायब मिले थे। एसीपी जगतार सिंह ने बताया, यह कोई बड़ी बात नहीं है। यह डिपार्टमेंट इश्यू है। कुछ चीजों के मद्देनजर ये कार्रवाई की गई है।