बठिंडा। अचानक मौसम में आए परिवर्तन से देश के अधिकांश में हिस्सों में बारिश, रिमझिम और धुंध- कोहरे की स्थिति बनी है। तापमान भी काफी नीचे चला गया है और ठंडी हवाएं चल रही हैं।
शीतलहर| शीतलहर चलने से लोग ठिठुरे नजर आए, धुंध के कारण ट्रेनें लेट पहुंची। अधिकतम तापमान 15.2 और न्यूनतम 7.2 डिग्री दर्ज किया।
सुबह हल्की बूंदाबांदी| शनिवारसुबह धुंध के साथ हल्की बूंदाबांदी से ठंड ने शहर में दस्तक दी। अब से पहले धूप निकलने से ठंड कम ही पड़ रही थी।
24 घंटे में होगी बारिश| मौसमविभाग के मुताबिक 24 घंटे बारिश हो सकती है। इसके साथ ही शीतलहर चलेगी और ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।