बाबा शामी शाह के दरबार में जलता चिराग।
होशियारपुर. पंजाब के कस्बा शाम चौरासी में बाबा माली शाह की दरगाह पर हर साल तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। हाल ही में 12 सितंबर शुक्रवार को इस मेले का आयोजन बहुत ही धूम-धाम से शुरू हुआ। पहले दिन दरगाह में ऐसा चिराग रोशन किया गया, जिसमें 80 से 90 लीटर तेल डलता है।
होशियारपुर-जालंधर रोड पर स्थित कस्बा शाम चौरासी में स्थित बाबा शामीशाह दरबार में यह 289वां संगीत मेला है। ये पहला मौका है जब दरबार बाबा शामी शाह पर पंजाब के 13 अलग-अलग स्थानों के दरबारों से चिराग रोशन हो रहे हैं। श्रद्धालु एक ही दरबार में सभी दरबारों के दर्शन कर सकेंगे। दरबार पर 5100 चिरागों की रोशन से रात को जगमगाता दरबार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
आगे की स्लाइड में देखिए बाबा शामीशाह के दरगाह पर चिरागों में तेल डालते हुए श्रद्धालुओं की तस्वीरें...