जालंधर। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को पीएपी में नाका लगाकर प्रेशर हॉर्न, ओवरस्पीड, अंडरएज, ब्लैक फिल्म और
मोबाइल सुनते हुए ड्राइविंग करने वालों के चालान काटे। इसमें कई सरकारी बसों के भी चालान काटे गए। पीएपी चौक में ट्रैफिक पुलिस के एडीसीपी बलजिंदर सिंह ढिल्लों की अगुवाई में इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह,सब इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने विशेष रूप से स्कूल बसो की चेकिंग की। यही नहीं मौके पर ही कई बसों से काली फिल्म लगाने पर चालान काटे गए।