पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर.भाजपा ने अपने 15 चेयरमैनों की लिस्ट तैयार कर ली है। इनमें 9 लोगों का नाम इंप्रवूमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन के तौर पर फाइल किया गया है, जबकि बाकी छह लोगों को बोर्ड और कारपोरेशन की चेयरमैनियां दी जाएंगी। यह लिस्ट 23 मई को मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल को सौंपी जानी है। लिस्ट को फाइनल रूप प्रदेश के पूर्व समन्वय प्रमुख कश्मीरी लाल खन्ना की देखरेख में दिया जा रहा है। खन्ना ड्डह्यका कहना है कि चेयरमैनों और जिला प्रधान के नामों को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। इसे अंतिम रूप दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
भाजपा ने पहले भी 6 प्रमुख चेयरमैनियों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए थे। लेकिन उस समय लिस्ट लीक होने के कारण इसमें फेरबदल किया गया है। इस लिस्ट को फाइनल करने की जिम्मेदारी भाजपा और संघ के प्रदेश समन्वय प्रमुख की टीम मिलकर निभाती है। हालांकि 5 मई से प्रदेश के समन्वय प्रमुख की जिम्मेदारी किसी अन्य पदाधिकारी को दे दी गई है, पर प्रक्रिया कुछ समय पहले से चल रही थी, इसलिए इसे पूरा करने की जिम्मेदारी कश्मीरी लाल खन्ना को ही दी गई है।
भाजपा के सूत्र बताते हैं कि पिछली लिस्ट में नौ साल तक प्रदेश उप-प्रधान रहे विनोद शर्मा को सीवरेज बोर्ड की चेयरमैनी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था जबकि नई बनी लिस्ट में जालंधर से उनका पत्ता काट कर उनकी जगह पर भाजपा के पहले प्रदेश प्रधान हित अभिलाषी के बेटे नीरज तायल को चुना गया है। सूत्र बताते हैं कि नीरज के पास अभी संघ या पार्टी में कोई जिम्मेदारी नहीं है। यहां तक की उनका वोट भी चंडीगढ़ में बना है। इनके अलावा गौ सेवा बोर्ड की चेयरमैनी दोबारा कीमती लाल भगत को दी जा सकती है।
रवि का नाम भी लिस्ट में
33 भाजपा जिलों में बाकी रह गए नौ जिलों के प्रधानों के नाम भी फाइनल कर लिए गए हैं। इन प्रधानों में जालंधर जिले से रवि महेंद्रू का नाम होने की चर्चा है। सूत्र बताते हैं कि कश्मीरी लाल खन्ना ने रवि का नाम शॉर्टलिस्ट करके भेजा है, जबकि इस दौड़ में शिव दयाल चुघ, अनिल सच्चर, अमरजीत सिंह अमरी और गोपाल दास गुप्ता का नाम भी लिया जा रहा था। रवि तो प्रधान घोषित हो गए थे, लेकिन पार्टी ने विवाद होने के बाद चुनाव को रद्द कर दिया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.