पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली/जालंधर. दिल्ली सरकार ने 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को इसके लिए उपराज्यपाल नजीब जंग से मिले। इसके बाद उन्होंने कहा कि कैबिनेट की अगली बैठक में एसआईटी के गठन और उसके टर्म ऑफ रेफरेंस (टीओआर) पर फैसला होगा।
वहीं, पंजाब के सीएम परकाश सिंह बादल ने एसआईटी से जांच की मांग को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अब किसी जांच की नहीं, सख्त कार्रवाई की जरूरत है। दो दिन पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में माना था कि सिख विरोधी दंगे में कुछ कांग्रेसी शामिल थे। इसके बाद से मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने घोषणा पत्र में भी मामले की जांच एसआईटी से कराने का वादा किया था। केजरीवाल और उपराज्यपाल के बीच करीब आधे घंटे बातचीत हुई।
उप राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के निवेदन पर विचार करने और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इसके बारे में जानकारी देने का भरोसा दिलाया है। अकाली दल और भाजपा ने भी दिल्ली सरकार के पहल का समर्थन किया है।
बड़ा पेड़ गिरने से धरती हिलने का जुमला क्यों भूल गए राहुल: भाजपा
भाजपा ने गुजरात और 1984 के सिख विरोधी दंगों की तुलना करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला जारी रखा है। पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने बुधवार को कहा कि राहुल तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी का वह जुमला कैसे भूल गए कि 'जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती ही है।' लेखी ने पूछा कि 1984 के दंगों को अगुआई करने वाले कितने कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ अब तक कार्रवाई की गई है? जबकि कांग्रेस को गुजरात दंगों के आरोपियों को सजा दिलाने का आंकड़ा देखना चाहिए।
जांच नहीं, कार्रवाई की जरूरत
हजारों सिखों की मौत के लिए जिम्मेदार कांग्रेस नेता खुलेआम घूम रहे हैं। राहुल गांधी ने माना है कि वह दंगे में शामिल पार्टी नेताओं को जानते हैं। राहुल गांधी को बताना होगा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। अब किसी जांच की नहीं, सख्त कार्रवाई की जरूरत है।
-परकाश सिंह बादल, मुख्यमंत्री
संसद में माफी मांगे कांग्रेस: सुखबीर
मानसात्न1984 के सिख विरोधी दंगों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस को संसद में सिख कौम से माफी मांगनी चाहिए। बुधवार को सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस दंगाइयों को बचा रही है। इसीलिए तीन दशक बाद भी किसी को सजा नहीं मिल पाई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.