पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

60 किलो भुक्की से लदा ट्रक पकड़ा, दो गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालंधर. राजस्थान से लाए जा रहे भुक्की की साठ बोरियों से लदा एक ट्रक करतारपुर के पास गांव नौगज्जा से पकड़ा गया है। करतारपुर थाने के एसएचओ इंदरजीत सिंह, सीआईए स्टाफ इंचार्ज देहात पुलिस अंग्रेज सिंह और स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज शिव कुमार की टीम ने छापेमारी करके ट्रक ड्राइवर लांबड़ा के गांव लल्लियां के रहने वाले गुरमेल सिंह उर्फ गेला और नौगज्जा के जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों सात दिन के पुलिस रिमांड पर हैं।


प्रेस कांफ्रेंस में एसपी राजिंदर सिंह और मुखविंद्र सिंह भुल्लर ने बताया कि गेला की इलाके के नशा तस्करों से सेटिंग है। वह राजस्थान सामान ले जाता और लौटते वक्त भुक्की ले आता है। दो महीने में पांच बार भुक्की की खेप किशनगढ़ इलाके में पहुंचाई है। कोटकपूरा से मोगा के रास्ते जालंधर आने के बाद वह फोन पर तस्करों से बात करता और माल उन तक पहुंचा देता था। गैंग में छह लोग शामिल हैं। जिनका पता लगाया जा रहा है।