- Hindi News
- श्री राधा गोपाल मंदिर में भागवत कथा कल से
श्री राधा गोपाल मंदिर में भागवत कथा कल से
जालंधर | श्रीराधा गोपाल मंदिर पंजपीर में श्रीमद भागवत कथा 15 से 21 दिसंबर तक करवाई जा रही है। कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री जुगयाल बरसाने वाले शाम छह से रात दस बजे तक अमृतमयी वाणी कथा करेंगे।
कथा के संबंध में 14 दिसंबर को मंदिर से दोपहर तीन बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। 15 दिसंबर को कथा महात्म, मंगलाचरण, भगवान कपिल देवाहुति संवाद, 16 दिसंबर श्री परीक्षित जन्म एवं ध्रुव चरित्र, 17 दिसंबर को श्री वामन अवतार, 18 दिसंबर को श्री राम जन्म नंद उत्सव, 19 दिसंबर को गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग, 20 दिसंबर को महारास लीला, मथुरा गमन, कंस वध, रुक्मणी मंगल और 21 दिसंबर को सुबह दस से दोपहर एक बजे तक द्वारका लीला, सुदामा चरित्र और पूर्णाहुति होगी।