पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट्रल फंड से फिजूलखर्ची की तो हेड होगा जिम्मेदार

सेंट्रल फंड से फिजूलखर्ची की तो हेड होगा जिम्मेदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबफाइनांससेक्रेटरी सर्वेश कौशल ने एक चिट्ठी सभी दफ्तरों के नाम जारी कर कहा है कि केंद्र की तरफ से मिले फंड्स किसी दूसरी जगह बिल्कुल भी इस्तेमाल किए जाएं। पैसा जिस स्कीम के लिए आया है उसी पर खर्च हो। इसमें गड़बड़ी मिली तो इंचार्ज जिम्मेदार होगा। खर्चों में कटौती करने को भी कहा गया है। स्टडी टूर, कांफ्रेंस या सेमीनार यहां तक कि हवाई यात्रा पर भी रोक लगा दी गई है।

ये ऑर्डर मंगलवार को सभी दफ्तरों में पहुंचे। इनमें साफ लिखा है अफसर फाइव स्टार होटल में कांफ्रेंस या बैठक नहीं कर सकेंगे। दूसरे राज्यों में अगर किसी प्रदर्शनी में हिस्सा लेना है तो इसके लिए भी पहले हैड क्वार्टर से मंजूरी लेनी होगी। बहुत बार एक ही अफसर के पास दो विभागों का चार्ज होता है। वो एक ही गाड़ी का इस्तेमाल करेंगे।

खजाना दफ्तर से पता चला है कि शिक्षा विभाग में तीन महीने से जालंधर रीजन की सेलरी ही जारी नहीं हुई। सरकार ने जिन बैंकों से लोन ले रखे हैं, वो लिमिट क्रॉस होने पर नई रकम रिलीज नहीं कर रहे हैं। अब मोदी सरकार ऐसे राज्यों को पैसा नहीं देने को लेकर सख्त है जो इसका सही इस्तेमाल नहीं करते।

लैटर में ये भी...

{कोई मंत्री आए तो विभाग का हेड ही उसके साथ जाएगा।

{ कई सेमीनार या ट्रेनिंग वर्कशाप करनी है तो इसके खर्च में 20 फीसदी कटौती करनी होगी।

{ अफसरों के लिए दोपहर और रात के खाने के लिए विभाग के हेड से मंजूरी लेनी होगी।

{ दफ्तरों की मेंटीनेंस और फर्नीचर की खरीद पर फिलहाल रोक रहेगी।

{ तमाम विभागों के मुलाजिमों के यात्रा भत्तों में 20 फीसदी कटौती की जाएगी।

सर्वेश कौशल