पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडिड कॉलेज 15 और 19 के एग्जाम का बायकॉट करेंगे

एडिड कॉलेज 15 और 19 के एग्जाम का बायकॉट करेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
18महीने से सेलरी देने पर जीएनडीयू, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से जुड़े पंजाब के एडिड कॉलेजों ने 15 और 19 दिसंबर के एग्जाम का बायकॉट करने का फैसला लिया है।

कॉलेज इन दोनों दिन अपने-अपने सेंटर में एग्जाम नहीं लेंगे। यही नहीं, कॉलेजों ने यह भी कहा कि वे रिवेल्युएशन एग्जाम भी नहीं लेंगे। यह जानकारी खालसा कॉलेज में हुई प्रिंसिपल एसोसिएशन की मीटिंग में दी गई।

जीएनडीयूके 15 और 19 को एग्जाम : 15 दिसंबर : (मॉर्निंगशिफ्ट) - बीए, बीकॉम, बीएससी थर्ड सेमेस्टर - जनरल इंग्लिश (ईवनिंगशिफ्ट) - बीसीएफिफ्थ सेमेस्टर एमएससी कंप्यूटर साइंस थर्ड सेमेस्टर। 19दिसंबर -(मॉर्निंग शिफ्ट )बीए थर्ड ईयर फिजिकल एजुकेशन और कंप्यूटर साइंस (ईवनिंग शिफ्ट)- बीकॉमरेगुलर, बीसीए और एमकॉम थर्ड सेमेस्टर

बिना सेलरी टीचर भूखे मरेंगे तो पढ़ाएंगे क्या: डॉ. वर्मा

एसोसिएशनकी सेक्रेटरी और बीडीआर्य की प्रिंसिपल डॉ. सरिता वर्मा ने बताया कि हमारा विरोध सरकार से है। हम स्टूडेंट्स के भविष्य से खिलवाड़ नहीं कर रहे हैं बल्कि इसके जरिए हम बताना चाहते हैं कि अगर टीचर्ज की सेलरी सरकार ने नहीं दी तो टीचर भूखे मरेंगे और फिर किसी को कैसे पढ़ाएंगे।

सरकार जल्द सेलरी दे नहीं तो संघर्ष की िजम्मेदार होगी

एसोसिएशनके प्रधान और डीएवी के प्रिंसिपल डॉ. बीबी शर्मा ने बताया कि जीजीएन खालसा कॉलेज लुधियाना में हुई मीटिंग में ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने साझे तौर पर दो दिन पेपरों का बायकॉट करने का फैसला लिया है। सरकार जल्द पैसे जारी करे नहीं तो ऐसे संघर्ष की जिम्मेदारी सरकार की होगी।

18 महीने से एडिड कॉलेज टीचर्ज को सेलरी नहीं