- Hindi News
- लड़की से छेड़खानी करने वाले को तीन साल कैद की सजा
लड़की से छेड़खानी करने वाले को तीन साल कैद की सजा
एडिशनल सेशन जज हरवीन भारद्वाज की अदालत ने लड़की से छेड़खानी के दोषी टोनी को तीन सास की कैद की सजा सुनाई है। थाना सदर की पुलिस ने बीते साल 2 सितंबर को कोट कलां के टोनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पीडि़ता का आरोप था कि आरोपी उससे छेड़खानी करता था। जब वह उसे रोकती तो वह उसे धमकी देता था। दोष साबित होने पर सजा सुनाई।