पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब बना प्रधानमंत्री जन धन योजना पूरी कवर करने वाला तीसरा राज्य

पंजाब बना प्रधानमंत्री जन धन योजना पूरी कवर करने वाला तीसरा राज्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीजन धन योजना के तहत केरल और मध्य प्रदेश के बाद पंजाब तीसरा राज्य बन गया जिसने इस योजना के तहत सभी घरों को कवर करने की घोषणा की है। यह जानकारी उपायुक्त हरपाल सिंह, संयोजक एसएलबीसी ने दी उन्होंने बताया कि मुख्य वित्त सचिव विनी महाजन की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि पंजाब में प्रधानमंत्री जनधनयोजना के तहत सभी घरों को शामिल कर लिया गया है। 45,73,705 घरों के पहले से ही बैंकों में खाते थे और 8,63,524 घर इस योजना के तहत कवर किए जाने थे।

जसपाल सिंह, आई.ए.एस., सचिव(व्यय) के मुताबिक लोगों में प्रधानमंत्री जन धन योजना के विषय में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए पंजाब में 23412 कैंपों का आयोजन किया गया। और इन कैंपों में 29,17,334 खाते खोले गए। पंजाब राज्य प्रधानमंत्री जन धन योजना को पूर्ण रूप से संतृप्त राज्य के रूप में तीसरा राज्य (केरल एवं मध्य प्रदेश के बाद) बन गया है।