स्विफ्ट कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर
जालंधर| अर्बनइस्टेट फेस टू के चौक में रांग साइड से आए तेज रफ्तार स्विफ्ट कार चालक ने एक्टिवा चला रही महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। फोल्ड़ीवाल की रहने वाली बलजीत कौर ने बताया कि वह एक्टिवा से अर्बन इस्टेट फेस टू किसी रिश्तेदार के घर गई हुई थी। जब वो एक्टिवा से वापस घर लौट रही थी, तो चौक पर रांग साइड से आए तेज रफ्तार स्विफ्ट चालक ने उनको टक्कर मार दी। इससे उनकी एक्टिवा कुछ दूरी तक घसीटती चली गई। वहीं स्विफट चालक टक्कर के बाद फरार हो गया।