- Hindi News
- भारतीय छात्र संसद फाउंडेशन की नेशनल काॅन्क्लेव 10 जनवरी से
भारतीय छात्र संसद फाउंडेशन की नेशनल काॅन्क्लेव 10 जनवरी से
भारतीयछात्रसंसद फाउंडेशन (बीसीएस) पुणे की आेर से स्टूडेंट्स की पांचवीं तीन दिवसीय एनुअल नेशनल काॅन्क्लेव 10 से 12 जनवरी को करवाई जाएगी। बीसीएस के स्टेट कोआर्डिनेटर रामानंद सिंह ने बताया कि काॅन्क्लेव का उद्देश्य स्टूडेंट्स को राजनीति के प्रति जागरूक कर उनमें रुचि बढ़ाना है। इसमें पहला सेशन मीडिया ट्रूथ और टीआरपी, दूसरा हीरोज आफ इंडिया एजेंट्स आफ चेंज, तीसरा वुमन इम्पावरमेंट, चौथा टेंपल्स आफ डेमोक्रेसी आदि मुद्दों पर होगा।
काॅन्क्लेव में आने वाले विद्यार्थी रिसोर्सपर्सन से सवाल जवाब भी कर सकेंगे। इसमें आर्ट आॅफ लिविंग के श्री श्री रवि शंकर, आम आदमी पार्टी के केजरीवाल, अन्ना हजारे, राजदीप सरदेसाई, लता मंगेशकर, उमा भारती, सुषमा स्वराज, मायावती, इमरान खान, रघुनाथ आदि शामिल होंगे। हर राज्य में बीसीएस की एक शाखा है, जो स्टूडेंट्स को फिल्टर कर कॉन्क्लेव में शामिल करवाएगी। इसमें 10 से 12 हजार स्टूडेंट्स के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि संसद मंे हर राज्य से स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे। -भास्कर