पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस साल जिले में जन्मे 20, 580 बच्चे : डॉ. बस्सन

इस साल जिले में जन्मे 20, 580 बच्चे : डॉ. बस्सन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगोंको जानलेवा बीमारी टीबी से बचाने के लिए जिले में टीबी के इलाज के 7 यूनिट चल रहे हैं। शुक्रवार को जिला सेहत सोसायटी की मासिक मीटिंग में एडीसी कुमार अमित ने बताया कि 5 नए युनिट शुरू किए जाएंगे। इससे गिनती 12 हो जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. आरएल बस्सन ने बताया कि इस अप्रैल 2014 से लेकर अब तक 20580 बच्चों का जन्म हुआ है। इसमें 10709 डिलीवरियां प्राइवेट, 7845 सरकारी और 2026 घरों में हुई हैं। इसके अलावा परिवार भलाई प्रोग्रामों में लोगों को 30.62 लाख रुपए का लाभ दिया गया है।

मीटिंग में कुमार अमित ने गर्भवती महिलाओं की रजिस्ट्रेशन, परिवार नियोजन कैंप, जननी सुरक्षा योजना, मुख्य मंत्री कैंसर राहत कोश, माता कौशल्या योजना, स्कूल हेल्थ प्रोग्राम और राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण प्रोग्राम जैसे कार्यक्रमों का जायजा लिया। मौके पर आईएमए की प्रधान डॉ. सुषमा चावला, डॉ. गगन शर्मा और सुरिंदर सैनी मौजूद रहे।