पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के लोकल बॉडीज सैल ने चलाया मेंबरशिप अभियान

भाजपा के लोकल बॉडीज सैल ने चलाया मेंबरशिप अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| देशभरमें 10 करोड़ मेंबर बनाने के भाजपा के अभियान को सफल बनाने के लिए जालंधर में भी लीडरशिप लोगों को प्रेरित कर रही है। पार्टी के लोकल बॉडीज सैल ने शुक्रवार को कंपनी बाग चौक में लोगों को पार्टी की सोच और विचारों की जानकारी दी। उन्हें मोबाइल फोन पर 1800 266 2020 पर मिस काॅल देने को कहा। इस नंबर से एक वापस जवाब आया। यहां पर लोगों ने अपना नाम और एड्रेस मैसेज किया है। मेंबरशिप कैंपेन में जिला भाजपा प्रधान सुभाष सूद, देस राज राजपूत, जगमोहन शर्मा, कौंसलर गोपाल दास गुप्ता, सतपाल भगत, अजय धीमान, राजिंदर सिंह, सतपाल सिंह, हरविंदर भंडारी सहित तमाम मेंबरों ने लोगों को भाजपा से जुड़ने की अपील की है। भाजपा ने पंजाब में 21 लाख मेंबर बनाने हैं। अब तक चार लाख बन चुके हैं।

खालसा कॉलेज फ्लाईओवर की रिपेयर शुरू : खालसाकालेज फ्लाईओवर पर आई दरारों की कंपनी ने रिपेयर शुरू कर दी है। ये दरारें काफी बड़ी हो गई थी। नीचे जमीन नजर आने लगी थी। वाहनों को भी झटका लगता था।