पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जालंधर में इंडस्ट्री का सर्वे पूरा जनवरी में तैयार होगी रिपोर्ट

जालंधर में इंडस्ट्री का सर्वे पूरा जनवरी में तैयार होगी रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
66 हजार कंपनियों का रिकॉर्ड इकट्‌ठा किया है

भास्करन्यूज | जालंधर

राज्यकी इंडस्ट्री की जमीनी हालत जानने के लिए फरवरी में शुरू किया गया सर्वे जालंधर में पूरा हो गया है। जिले में 66 हजार कंपनियों का रिकॉर्ड इकट्ठा किया गया है। जो सर्वे रिपोर्ट बनी है उसका डाटा कंपाइल करके नतीजा सामने आएगा कि आखिरकार जालंधर की इंडस्ट्री की वित्तीय स्थिति कैसी है। पहली नजर में सर्वे करने वाले आंकड़ा विभाग के जानकारों का कहना है कि तीस फीसदी फैक्ट्री वालों का कारोबार या तो सिमटा है या उन्होंने मेन्युफैक्चरिंग बंद करके ट्रेडिंग शुरू की है। फाइनल रिपोर्ट के लिए अभी इंतजार करें।

आंकड़ा विभाग से पता चला है कि अब तक जालंधर में कितने यूनिट हैं, ये डाटा ही उपलब्ध था। इस बीच इंडस्ट्री कह रही है कि पंजाब में ज्यादा टैक्स, महंगी बिजली और लेबर की शार्टेज के चलते कारखानेदार हिमाचल शिफ्ट हो रहे हैं। हकीकत जानने के लिए उक्त सर्वे किया गया है। सर्वेयर ने दो दर्जन पन्ने की रिपोर्ट हर इंडस्ट्री की दी है। अब तक 66 हजार सर्वे फार्म भरकर चुके हैं। अब इनसे आंकड़े की रिपोर्ट बनाकर चंडीगढ़ भेजी जाएगी। इसके आधार पर इंडस्ट्री को वित्तीय मदद देने के लिए योजना बनेगी।

पहली नजर में ये ट्रेंड दिखा