- Hindi News
- डीबीटीएल स्कीम में गैस लेने में दिक्कत आए तो फार्म भरें
डीबीटीएल स्कीम में गैस लेने में दिक्कत आए तो फार्म भरें
अगरउपभोक्ता को गैस एजेंसी बैंक की तरफ से डीबीटीएल स्कीम के तहत सब्सिडी लेने में दिक्कत रही हो तो वह जिला फूड सिविल सप्लाई विभाग की ओर से जारी फार्म भर सकता है। जिला फूड सिविल सप्लाइज कंट्रोलर बलजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि इसके लिए गैस एजेंसियों को भी फार्म भेज दिए गए हैं। उपभोक्ता से मिली शिकायत के आधार पर ही विभाग कार्रवाई करेगा। सब्सिडी हर उपभोक्ता तक पहुुंचे इसलिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए हर हफ्ते बैठक कर गैस एजेंसियों बैंक से प्रोग्रेस पर कड़ी निगाह रखी जाएगी।