पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माइनिंग डिपार्टमेंट, 60 स्टूडेंट्स और प्रोफेसर सिर्फ एक

माइनिंग डिपार्टमेंट, 60 स्टूडेंट्स और प्रोफेसर सिर्फ एक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
akhand.pratap@dbcorp.in

डाॅ.भीमराव अंबेडकरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में माइनिंग इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के साठ स्टूडेंट का करियर दांव पर लग गया है। इस समय डिपार्टमेंट में माइनिंग इंजीनियरिंग का कोई भी रेगुलर स्टाफ नहीं है। प्रो. दास को लीव पर भेजने के बाद डिपार्टमेंट का चार्ज मैकेनिकल डिपार्टमेंट के प्रो. राजीव कुकरेजा को सौंप दिया है। इससे प्रशासनिक कार्य तो चलाया जा सकता है, लेकिन स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। प्रो. दास के रहने पर एक तो वह खुद क्लास ले लेते थे। दूसरे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को चलाने के लिए बाहर से माइनिंग के एक्सपर्ट को बुलाकर क्लास लगवाते थे। डिपार्टमेंट को खुले हुए दो साल होने वाले हैं। अभी तक वहां पर रेगुलर स्टाफ की भर्ती नहीं हुई। एडहॉक और गेस्ट स्टाफ के भरोसे ही डिपार्टमेंट को चलाया जा रहा है। पिछले साल अफरा-तफरी में चार डिपार्टमेंट खोले गए। इनमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, आईटी इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और एमबीए कोर्स शामिल हैं। इनको खोलते समय प्रॉपर नियमों का पालन नहीं किया गया। इस वजह से स्टूडेंट के करियर पर संकट बना हुआ है।

एनआईटी डायरेक्टर कंट्राेवर्सी

ठीक इसी तरह ही बिना प्रॉपर प्लानिंग किए एनआईटी में लेदर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट खोल दिया गया था। इसे बाद में संस्थान को बंद तक करना पड़ा था। बताया जाता है कि वर्ष 1997 में लेदर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट खोला गया। इसके लिए चार शिक्षकों की भर्ती हो गई, लेकिन फंड या स्टूडेंट की शाॅर्टेज के चलते इस डिपार्टमेंट को 2006 में बंद कर दिया गया।

प्रो. एसके दास ने जब एनआईटी जालंधर में ज्वाइन किया था तभी उन्होंने कहा कि एनआईटी में माइनिंग इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट खोला जाएगा। ज्वाइन करने के अगले साल ही डिपार्टमेंट की बीओजी से एप्रूवल ले ली। बीओजी की मीटिंग में इसका कुछ सदस्यों में यह कहते हुए विरोध किया था कि पंजाब में माइनिंग तो होती नहीं है, इसलिए यहां पर इस डिपार्टमेंट के चलने की संभावना बहुत कम है। इस तर्क को प्रो. दास ने यह कहते हुए गलत बताया था कि एनआईटी में पूरे इंडिया से स्टूडेंट पढ़ाई करने आते हैं। इसलिए डिपार्टमेंट के चलने में दिक्कत नहीं आएगी।

बंद हो गया लेदर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट

प्रो. दास का माइनिंग इंजीनियरिंग था ड्रीम प्रोजेक्ट

डिपार्टमेंट खोल