पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर

तेज बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| माईहीरां गेट में गली से अचानक निकले तेज रफ्तार बाइक चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार की टांग टूट गई। सिविल अस्पताल में भर्ती जंडूसिंघा के रहने वाले करनैल सिंह ने बताया कि वह साइकिल से माई हीरां गेट में शापिंग करने के लिए गया था। तभी बाजार में गली से अचानक निकले तेज रफ्तार बाइक चालक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।