ठंड में एकदम से बढ़ जाता है बीपी
पहली बारिश : शनिवारको सर्दी की पहली बारिश हुई। 2.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। रविवार को भी बारिश होने के आसार हैं।
सर्दी बढ़ते ही पहनावा भी बदल गया। लोगों ने सर्दी के कपड़े निकाल लिए। बारिश ने लोगों को परेशान भी किया। -भास्कर
देर रात तक जारी रही बारिश, तापमान में गिरावट, आज भी होगी बारिश
भास्कर न्यूज | जालंधर
बुजुर्ग,बच्चे, दिल, बीपी, फेफड़े और अस्थमा के मरीज खुद को ठंड से बचाएं। हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. विजय महाजन ने बताया कि ठंड से बीपी एकदम से बढ़ा जाता है। इससे हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज और दूसरी ब्लड प्रेशर से जुड़ी बीमारियां होने का डर रहता है। ठंड से खून की नाड़ियां सिकुड़ जाती हैं। इससे खून का दौरा तेज हो जाता है। दिल के मरीजों को हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है। बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी, जुकाम और रेशा हो जाता है, जिससे निमोनिया होने का डर रहता है। सुबह की सैर से थोड़ा परहेज रखें। अगर करनी भी है तो शरीर को पूरी तरह ढक कर रखें।
साथ ही गैस वाले गीजर को इस्तेमाल करने में सावधानी बरतें। अक्सर इसकी गैस लीक होने का डर बना रहता है। जिससे बाथरूम में घुसते ही व्यक्ति उसे इनहेल कर लेता है और खून में आॅक्सीजन की कमी से दिल का दौरा पड़ सकता है। चाहे सिलेंडर बाहर की तरफ रखा हो लेकिन उसकी गैस पानी की पाइप से होते हुए नल से बाथरूम में जमा होती रहती है।
सिगरेटगर्म नहीं ठंडा कर देगी : डॉ. रमन चावला
कॉर्डियोलॉजिस्टडॉ. रमन चावला ने बताया कि सर्दियों में लोग खुद को गर्म करने के लिए सिगरेट की मात्रा ज्यादा कर देते हैं। ताकि गर्मी सके लेकिन सिगरेट का गर्म करने से कोई नाता नहीं है। उल्टा यह हार्ट अटैक का कारण बनता है। गर्म की जगह ठंडा कर सकती है सिगरेट। लोग पनीरी और घी मक्खन भी ज्यादा खाना शुरू कर देते हैं, जिससे कैलोरी इन टेक बढ़ जाता है। फिजिकल एक्सरसाइज कम करते हैं, जिससे कैलोरी बर्न नहीं होतीं और फैट नसों में जमना शुरू हो जाता है।