पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जसबीर सिंह ने चार्ज छोड़ा, डॉ. शर्मा होंगे नए ऑनरेरी सेक्रेटरी

जसबीर सिंह ने चार्ज छोड़ा, डॉ. शर्मा होंगे नए ऑनरेरी सेक्रेटरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिमखानाक्लबके चुनाव को लेकर तैनात एसडीएम फिल्लौर जसबीर सिंह ने चार्ज छोड़ दिया है। उनकी जगह पर एसडीएम शाहकोट डॉ. संजीव शर्मा को लगाया जाएगा। वह सोमवार को चार्ज लेंगे। शनिवार को चुनाव अधिकारी एसडीएम वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने भी क्लब के चुनाव संबंधी दस्तावेज जुटाए।

उन्होंने कहा कि वह नियम को स्टडी कर रहे हैं। चुनाव की गतिविधियों संबंधी कामकाज रविवार से शुरू करेंगे। चुनाव अधिकारी सरोजनी गौतम शारदा ने क्लब के वोटरों की सूची को फाइनल कर दिया है। वह उस लिस्ट को एतराज के लिए प्रकाशित करेंगे। उसके बाद इसे फाइनल रूप दिया जाएगा। उनके साथ सहायक अफसर के तौर पर लैंड रेवेन्यू डिप्टी डायरेक्टर संजीव शर्मा को सहायक रिटर्निंग अफसर तैनात किया गया है। अभी तक क्लब में 3552 मेंबरों की लिस्ट फाइनल हो चुकी है, जिसे फाइनल रूप दिया जा रहा है।