जिमखाना वोटिंग में ओल्ड वर्सेज न्यू
सीमा ने अल्पना को पांच वोट से हराया
जिमखानामेंआठ साल बाद लेडीज क्लब का चुनाव हुआ। ढाई घंटे की वोटिंग प्रक्रिया में 490 में से 276 मेंबर्स ने वोट डाले। 10 एक्जेक्टिव और एंटरटेनमेंट सेक्रेटरी फूड ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए चुनाव हुआ। शनिवार साढ़े चार बजे नई टीम की घोषणा की गई। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सरोजनी गौतम शारदा ने पूरी करवाई। डेढ़ बजे शुरू हुई काउंटिंग तीन घंटे तक चली। फूड ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर अल्पना पुरी 5 वोट से हार गईं, सीमा अरोड़ा ने 137 वोट हासिल किए। हार के बावजूद क्लब सेक्रेटरी किरन भारती की रिक्वेस्ट पर क्लब प्रधान मिसेज कमिश्नर वाणी र|म ने अल्पना पुरी को इसी कमेटी में सीधा शामिल कर लिया।
वहीं एंटरटेनमेंट सेक्रेटरी का मुकाबला एकतरफा रहा। वीनू नंदा को 193 और संतोष सैनी को 73 वोट मिले। एडजेक्टिव मेंबर्स के लिए 11 लोगों ने चुनाव लड़ा। इसमें ब्यास सिंह जीत नहीं पाईं। उनको सबसे कम 67 वोट मिले। विजेता एडजेक्टिव मेंबर्स में शैलजा अग्रवाल को 184 सबसे अधिक वोट मिले। दूसरे नंबर पर 181 वोट हासिल कर श्वेता मोंगा रही और तीसरे नंबर पर 157 वोटों के साथ हरदीश किरण रही। हर्ष त्रेहन 146, प्रोमिला चोपड़ा 141, सुनीता उप्पल 131, वंदना कालिया 130 प्रोमिल दादा 121, स्वाति कोहली 119 और माहिना सिंह 103 वोट हासिल किए। लेडीज क्लब प्रधान वाणी र|म ने बताया कि अल्पना को को ओपटिड मेंबर लिया गया है और बाकी दो मेंबर अगली मीटिंग में चुने जाएंगे। पहले ही आधी टीम को चुनी जा चुकी थी। ऑनरेरी सेक्रेटरी से लेकर उप प्रधान तक सभी का चुनाव पहले ही सर्वसम्मति से हो चुका था। चुनाव में मीडिया से भी दूरी बनाई गई।
नई ऑनरेरी सेक्रेटरी किरन भारती
ज्वाइंट फूड सेक्रेटरी सीमा पति राजू अरोड़ा और बेटे दक्ष के साथ।
अल्पना पुरी को जिताने के लिए क्लब के बहुत सारे एडजेक्टिव सदस्यों का पूरा जोर लगा हुआ था। अल्पना की जीत को पक्का माना जा रहा था। सीमा अरोड़ा की जीत को काफी अहम माना जा रहा है। सीमा की जीत में क्लब के एक सीनियर मेंबर ने अहम भूमिका निभाई है।
लेडीज क्लब की नई टीम
ऑनरेरीसेक्रेटरी किरन भारती
वाइस प्रेजीडेंट अनीता भारद्वाज
ज्वाइंट सेक्रेटरी रविंदरजीत कौर सिडाना
एंटरटेनमेंट सेक्रेटरी वीनू नंदा
ज्वाइंट एंटरटेनमेंट सेक्रेटरी पूनम अरोड़ा
फूड सेक्रेटरी नीलम ठाकुर
ज्वाइंट