- Hindi News
- पंजाब में वित्तीय एमरजेंसी घोषित हो: चौधरी जगजीत
पंजाब में वित्तीय एमरजेंसी घोषित हो: चौधरी जगजीत
इललीगल कंस्ट्रक्शन के लिए ठेकेदार, आर्किटेक्ट भी जिम्मेदार
एसएसए रमसा टीचर यूनियन की रोपड़ में रैली 21 को
आग लगते ही स्ट्रॉन्ग रूम ओनर पहुंच गए बैंक
जालंधर | शहरके इललीगल कंस्ट्रक्शन के लिए सिर्फ नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर और सहायक टाउन प्लानर (एटीपी) जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए मकान मालिक, ठेकेदार और डिजाइन करने वाले आर्किटेक्ट भी उतने ही जिम्मेदार हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। इस बार भी सिर्फ बिल्डिंग इंस्पेक्टर और एटीपी पर कार्रवाई किया जाना सारासर धक्केशाही है। इसके खिलाफ सभी लोग मिलकर संघर्ष करेंगे। शनिवार को जालंधर में पंजाब भर के निगम बिल्डिंग ब्रांच के मुलाजिम जुटे। तुरंत इन दोनों अधिकारियों की सस्पेंशन रोकने की मांग की है। एटीपीज ने काम के दौरान रही समस्याओं पर भी विचार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें डायरेक्टर को पत्र लिखा है। अगर वह फैसला नहीं लेते हैं और सस्पेंशन रद्द नहीं करते हैं तो एक्शन लिया जाएगा। मीटिंग में राज्य भर से तीस लोग पहुंचे। इसमें एटीपी रमेश छाबड़ा, एटीपी परमपाल सिंह, लखवीर सिंह, शाम सुंदर, रुपिंदर सिंह टिवाणा, वरिंदर कौर, सुषमा दुग्गल, नवजोत दुग्गल, दिनेश जोशी, अरुण खन्ना, प्रीत पाल, भगवंत सिंह, सुखदेव सिंह, निर्मलजीत वर्मा, करणजीत सिंह, इष्टप्रीत कौर, सुखमन मीत कौर, अंकुश कुमार और राज रानी भी मौजूद थीं।
पुलिस के सूचना देने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। करीब घंटा भर में आग पर काबू पाया गया।
स्टेट बैंक की पहली मंजिल में आग की खबर जैसे ही शहर में फैली। बैंक में स्ट्रॉन्ग रूम लेने वाले ग्राहक पहुंचने शुरू हो गए। हालांकि स्ट्रॉन्ग रूम ग्राउंड फ्लोर पर था। फिर भी ग्राहक दोपहर तक बैंक में स्टेट्स जानने के लिए पहुंचते रहे।