पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहारा सेवा समिति ने 200 परिवारों को दिया राशन

सहारा सेवा समिति ने 200 परिवारों को दिया राशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहारासेवासमिति ने 136वें मासिक राशन वितरण समारोह करन रबड़ एंड केमिकल्स इंडस्ट्रियल एरिया में करवाया। प्रधान हरबंस गगनेजा, चेयरमैन शशी भूषण बुद्धिराजा, मुख्य संयोजक कंवल जैन, वाइस चेयरमैन सतीश कपूर, कैशियर विनोद मेहता, मुख्य संरक्षक कमलेश कपूर, अशोक जैन की देखरेख में 200 परिवारों को राशन दिया गया।

समारोह का आगाज जैन बंधुओं ने नवकार महामंत्र का पाठ करके महंत कृष्ण गोपाल मैप्पी ने महामाई के जयकारों से कराया। विशेष अतिथि भाविप के मुख्य कन्वीनर विकलांग कैंप राजीव जैन ने कहा कि प्रत्येक को आर्थिक पक्ष से कमजोर परिवारों की सहायता करने के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुनने वाली कान की मशीनें और अपाहिजों को कृति अंग लगवा कर देने का विश्वास दिलाया। हरलीन सिंह सेंडी ने 200 किलो साबुन, सुशील गुप्ता ने 200 किलो दलिया, बलदेव आनंद की तरफ से 200 किलो नमक दिए जाने का आभार व्यक्त किया। यहां अशोक मल्होत्रा, संदीप लक्की, राजीव अरोडा, हरीश सुनेजा, सुभाष अरोड़ा, अनिल अरोड़ा, हरिचंद चुघ, आकाश मल्होत्रा, गुरजीत सिंह, अश्वनी, सुनील अरोड़ा थे।

करन रबड़ एंड केमिकल्स इंडस्ट्रियल एरिया में राशन बांटते सहारा सेवा समिति के सदस्य।