- Hindi News
- हे दुख भंजन मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार...
हे दुख भंजन मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार...
सोढल मंदिर में हुई श्री बाला जी चौकी
भास्करन्यूज | जालंधर
श्रीसंकटमोचनबाला जी सेवा संघ की ओर से श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में बाला जी की चौकी करवाई गई। सोने चांदी निर्मित बाला जी का दरबार भक्तों के दर्शनों के लिए लाया गया था।
भक्तों ने दरबार के समक्ष माथा टेक अर्जियां लगाई। भजन गायक केवल खन्ना ने हे दुख भंजन मारुती नंदन, बाबा मैं तेरी पतंग, बाबा होर दे होर दे, प्रमोशन करवा दो मेरी तनख्वाह बड़ा दो, भक्तों ने मिलजुल कर दरबार सजाया है इत्यादि बाला जी के भजन गाए। नर सेवा नारायण सेवा के सदस्यों ने भक्तों के लिए लंगर लगाया। प्रधान अनिरुद्ध अग्रवाल, महासचिव सुशील गुप्ता, राजीव गुप्ता, दिनेश गुप्ता, महेश गुप्ता, संजय चावला, संजीव गोयल, संजीव बजाज, विक्रम शूर, अशोक अरोड़ा, जतिन अग्रवाल, वरिंदर गुप्ता, अजित कुमार, राजेश जैन, सन्नी अरोड़ा, राजन अग्रवाल, सतीश महाजन, सुरिंदर गुप्ता, मिंटू कुमार थे।
श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में श्री संकटमोचन बाला जी सेवा संघ की ओर से आयोिजत बाला की चौंकी के दौरान भजन गाते महंत केवल खन्ना। -भास्कर