पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो अक्षर का प्यारा नाम...साईं राम...साईं राम...

दो अक्षर का प्यारा नाम...साईं राम...साईं राम...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राचीननौहरियांमंदिर गुड़ मंडी में साईं बाबा की भजन संध्या हुई। संध्या में सरिता बत्तरा, मोहित सूफी, अंकुश भारद्वाज ने बाबा की महिमा का गुणगान किया। भजन गायकों ने एक फकीरा आया शिरडी गांव में, बैठा नीम की ठंडी छांव में, मेरे घर के आगे साईंनाथ तेरा मंदिर बन जाए, कर दो नजरे करम साईं, भक्तों ने दरबार सजाया है कमी है बस आपकी साईंनाथ, बाबा मैं तेरी पतंग, साइयां मैं तेरी पतंग, दो अक्षर का प्यारा नाम... आदि भजन सुनाए।

संध्या की अध्यक्षता महंत सम्पत्ति देवी ने की, जबकि विशेष तौर पर लुधियाना से बाबा संत राम जिंदल महाराज भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। संध्या से पूर्व दोपहर को पालकी यात्रा निकाली गई। साईंनाथ की पालकी को कंधों में उठाकर भक्त नौहरियां मंदिर, गुड़ मंडी, सर्कुलर रोड, चरणजीतपुरा, मलकां चौक, बाजार चढ़त, इमाम नासिर से होते हुए वापिस संध्या स्थल पर पहुंच कर संपन्न हुई। मार्ग में चरणजीतपुरा शॉपकीपर्स एसोसिएशन के प्रवीन महेंद्रू, ओम सरूप, दीपक महेंद्रू, राजेश महेंद्रू, अरविंद, विक्की मल्होत्रा, सूरज, वरदान और प्रेम की तरफ से लंगर लगाया गया। बाबा जी को 56 भोग भी लगाए गए। यहां डाॅ. राज कुमार शर्मा, हेमंत शर्मा, नरेश कुमार गुप्ता, रजिंदर सेतिया, किशन लाल, राजीव, हरीश मागो, दविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, प्रवेश लक्की, पप्पी भसीन, गगन गगनेजा, प्रेम धमीजा, राजीव मुंझाल, पप्पी लाहौर, सुभाष मुंझाल, प्रेम बुद्धिराजा, पप्पू साही, बलविंदर सिंह, रंजन महाजन, सोनू सिंह, अश्विनी गुप्ता, सचिन अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, नंद लाल, कुलदीप सिंह, जोगिंदर पाल गगनेजा, विनोद कुमार, भारत कुमार और फूलचंद थे।

प्राचीन नौहरियां मंदिर में साईं संध्या के दौरान कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किया।

रेलवे कालोनी में साईं का गुणगान करती सत्संग मंडली। -भास्कर

रेलवे कालोनी | अखिलभारतीय साईं सेना की ओर से पांचवीं साईं संध्या रेलवे कालोनी नंबर तीन में करवाई गई। -भास्कर

नौहरियां मंदिर | प्राचीननौहरियां मंदिर गुड़ मंडी में साईं बाबा की भजन संध्या में उपस्थित श्रद्धालु। -भास्कर