- Hindi News
- भगवान श्री कृष्ण अपने भक्तों की हर इच्छा को पूर्ण करते हैं
भगवान श्री कृष्ण अपने भक्तों की हर इच्छा को पूर्ण करते हैं
न्यू कैलाश नगर में श्रीमद् भागवत कथा का 5वां दिन
जालंधर | धर्मप्रचार संघ और न्यू कैलाश नगर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से करवाई श्रीमद् भागवत कथा के 5वें दिन व्यास साध्वी महंत प्रियंका बाबा ने श्री कृष्ण लीलाओं का वर्णन सुनाया।
उन्होंने कहा कि जब श्री कृष्ण ने जन्म लिया तो उन्हें मारने के लिए कंस ने राक्षसी पूतना को भेजा। जो कि भगवान को मारने के लिए अपने स्तनों में विष लाई थी। भगवान ने जब दूध को पिया और अंत में उसके प्राणों को पिया। भगवान ने पूतना को वैकुंठ में दिया, जो भगवान ने अपनी माता देवकी और यशोमती को दिया था। शुकदेव जी कहते हैं ये पूतना पिछले जन्म में राजा बलि की पुत्री र|माला थी। जब भगवान वामन अवतार घर के राजा बलि के दरबार में तीन पग भूमि मांगने के लिए। उस समय र|माला भगवान को देख कर मोहित हुई और मन में भाव आया की काश ऐसा बालक मेरा होता तो मैं उसे दूध पिलाती। मगर जब हरि अवतार वामन ने दो पग में ही त्रिलोकी को नाप लिया, तीसरा पग रखने के लिए स्थान नहीं रहा। तब र|माला के भाव ही पलट गए कि ऐसा बालक मेरा होता तो मैं जहर देकर मार देती। वही र|माला जन्म में पूतना बन कर आई और उसी प्रभु ने राक्षस योनि से मुक्त कर दिया।