किशनपुरा में विहिप बैठक आज
जालंधर | श्रीसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर किशनपुरा में विश्व हिंदू परिषद की स्वर्ण जयंती समारोह बारे राज्य स्तरीय बैठक होगी। विजय धीर और हरद्वारी लाल ने बताया कि बैठक सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगी। जयंती समारोह की तैयारियों के लिए रखी बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. सुरिंदर जैन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. लक्ष्मी कांता चावला, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष गुप्ता, पंजाब महामंत्री हरिंदर गुप्ता अपने विचार रखेंगे।