- Hindi News
- बिलगा के डीएवी में डॉ. नरिंदर भार्गव ने स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन किया
बिलगा के डीएवी में डॉ. नरिंदर भार्गव ने स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन किया
बिलगा के डीएवी में डॉ. नरिंदर भार्गव ने स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन किया
बिलगा | बिलगाके डीएवी पब्लिक स्कूल की स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन जिला जालंधर के एसएसपी डॉ. नरिंदर भार्गव ने किया। एसपी इन्वेस्टिगेशन देहाती हरकमलप्रीत सिंह खख, डीएसपी नकोदर सतीश मल्होत्रा और बिलगा के एसएचओ विजयकंवर पाल के अलावा तरसेम अग्रवाल, पुष्कर अरोड़ा ने भी शिरकत की। स्कूल के चारों सदनों, फुटबाल टीम, स्काउट एंड गाइड टीम और कराटे टीम ने मार्च पास्ट के साथ उन्हें सलामी दी। मुख्य मेहमान ने स्कूल की अंडर -19 की 800 मी. दौड़ को हरी झंडी देकर रवाना किया। प्रिंसीपल रवि शर्मा ने सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। -भास्कर