कमल भाजपा शाहकोट मंडल के प्रधान नियुक्त
भाजपाकी तरफ से इंप्लाइज कॉलोनी में समारोह करवाया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला जालंधर देहाती प्रधान दीपक शर्मा ने शिरकत की। आईटी सैल पंजाब के प्रधान राकेश गोयल, गुरबख्श सिंह रंधावा, जिला देहाती के महासचिव हरिदेव, कृष्ण लाल तनेजा, संजीव जोशी विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे। स्टेज संचालन पूर्व पार्षद जतिंदरपाल जस्सल ने किया। दीपक शर्मा ने कमल शर्मा को शाहकोट मंडल का प्रधान चुना। शाहकोट मंडल में रॉबिन अरोड़ा, जतिंदर चावला और सनी गोसाईं को महासचिव नियुक्त किया गया। पीयूष गुप्ता, अमित ग्रोवर, गौरव शर्मा, चंदन गुप्ता, साहिल वडैहरा, तारा बहादुर को उपाध्यक्ष चुना गया। राकेश गुप्ता, पवन कुमार, हैप्पी वर्मा, चंदन अरोड़ा और सनी मेहरा को सचिव और पंकज गुप्ता को कैशियर नियुक्त किया गया। धन्ना सिंह को अल्पसंख्यक वर्ग का जिला प्रधान नियुक्त किया गया। इस दौरान रमन गुप्ता, रोहित गोयल, नितिन बत्तरा, गौरव गोसाईं, सुमन, भारत भूषण जैन, सुखदेव शेरगिल, बलकार, पवन गुप्ता, रविंदर नाथ गुप्ता भी थे।
शाहकोट मंडल में रॉबिन अरोड़ा, जतिंदर चावला और सनी गोसाईं को महासचिव नियुक्त किया गया।