- Hindi News
- बिजली बिलों की तरह प्रॉपर्टी टैक्स भी बैकडेट से लागू होगा
बिजली बिलों की तरह प्रॉपर्टी टैक्स भी बैकडेट से लागू होगा
प्रॉपर्टीटैक्स की दरें अब प्रति गज के हिसाब से लगेंगी। जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, मोहाली, बठिंडा जैसे ग्रेड शहरों में तीन जोन होंगे। पॉश इलाके में प्रति गज 5 रुपए, मीडियम दर्जे की इमारत वाले बी जोन में 4 और आउटर एरिया वाले सी जोन में 3 रुपए। खाली प्लाटों और 5 मरले के नीचे छूट का ऐलान हो चुका है। खास बात ये है कि ये दरें लागू इसी फाइनेंशियल इयर से होंगी। बिजली की तरह पहली अप्रैल 2014 से। कैबिनेट के फैसले के बाद आर्डिनेंस पर मुहर लगते ही नोटीफिकेशन होगा।
इसी बीच पिछले साल का जो टैक्स लोगों ने नहीं दिया उनसे वसूली के लिए जालंधर निगम ने 25 इमारतों की लिस्ट बनाई है। वह डैडलाइन 30 सितंबर से पहले टैक्स नहीं देते तो सीलिंग होगी। शुक्रवार को लोकल बॉडीज सेक्रेटरी अशोक गुप्ता जालंधर में थे। नगर निगम की वर्किंग का रिव्यू करने के बाद उन्होंने कहा कि जालंधर शहर में सड़कों के लिए 10 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। प्रॉपर्टी टैक्स पर उन्होंने कहा कि पहली अप्रैल 2014 से इसे देना होगा। नोटीफिकेशन जल्द जारी होगा। आर्डिनेंस पर राज्यपाल ऑफिस की मुहर लगनी है। चूंकि अभी नए टैक्स पैट्रन का ड्राफ्ट लोगों को नहीं मिला है। वह परेशान हैं कि फ्लैट्स में कैसे टैक्स लगेगा। इस सवाल पर गुप्ता ने कहा कि ग्राउंड फ्लोर पर कवर्ड एरिया पर तो पूरा टैक्स लगेगा लेकिन ऊपरी मंजिल और बेसमेंट पर 50 फीसदी टैक्स लगेगा। इंडस्ट्री के प्लाटों पर भी वही दर लागू है जो बाकी शहर पर। मौजूदा बनते टैक्स को जिन्होंने जमा नहीं कराया है, वह 30 सितंबर तक रिटर्न भरें। उन्हें कोई पैनल्टी नहीं लगेगी।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए अलग डिवीजन बनी
लोकलबॉडीज के सेक्रेटरी अशोक गुप्ता ने बताया कि पूरे पंजाब में सॉलिड वेस्ट की मैनेजमेंट होगी। इसके लिए लोकल बॉडीज विभाग में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट डिवीजन का गठन कर दिया है। नया स्टाफ भर्ती करने के लिए प्रोसीजर चल रहा है। हर नगर निगम में इस डिवीजन का एक प्रोजेक्ट ऑफिसर होगा जो निगम कमिश्नर के तहत काम करेगा। नगर पालिकाओं में भी सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट लागू होगा।
इंप्रूवमेंट ट्रस्टों में भी पुडा की तरह लैंड पूलिंग
पूरेपंजाब के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अफसरों ने मीटिंग में अशोक गुप्ता को कहा कि लैंड इनहांसमेंट के केसों से वह परेशान हैं। महंगी जमीन के तहत प्रोजेक्ट भी लाने में काफी पैसा लगता ह