पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोल्ड की रोनक लौटी, 600 रुपए तेज

गोल्ड की रोनक लौटी, 600 रुपए तेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। शादी-विवाहएवं त्योहारी मांग बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को गोल्ड का भाव 600 रुपए उछलकर 27,550 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। सिक्के निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों की मांग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी भी 550 रुपए बढ़कर 39,000 रुपए प्रति किलो हो गई।

हालांकि जालंधर और लुधियाना में गोल्ड स्टैंडर्ड 340 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 27,400 रुपए बोला गया। सोना जेवराती जालंधर में 26,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर रहा। कारोबारियों ने बताया कि ‘नवरात्रों’ में आभूषण निर्माताओं एवं फुटकर विक्रेताओं की मांग निकलने से गोल्ड के भाव में तेजी आई। हिन्दु रीति रिवाजों के अनुसार ‘नवरात्रि’ में सोने-चांदी अथवा सिक्कों की खरीदारी शुभ मानते हैं।

इससे पहले 20 जून को सोना 605 रुपए चढ़कर 28,625 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच था। मध्य पूर्व एशिया में तनाव बढ़ने के बीच वैश्विक बाजार में तेजी के रख से भी सोने की कीमतों में तेजी आई। हालांकि, रुपए की विनिमय दर में गिरावट के कारण सोने का आयात महंगा होने से भी इसमें तेजी का रख रहा।