पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गार्ड के परिवार को कंपनी देगी सात लाख

गार्ड के परिवार को कंपनी देगी सात लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिम्स में तीसरी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

भास्कर न्यूज | जालंधर

पिम्सअस्पतालमें तीसरी मंजिल की खिड़की से गिरकर मरने वाले सिक्योरिटी गार्ड के परिवार को सात लाख रुपए मिलेंगे। शनिवार को होशियारपुर के गांव वडियाला की पंचायत ने सिक्योरिटी कंपनी के साथ मीटिंग की। इसके बाद जी4एस सिक्योर सॉल्यूशन कंपनी ने सिक्योरिटी गार्ड की प|ी को साढ़े 13 हजार रुपए तनख्वाह पर नौकरी देने की बात भी दी गई। शुक्रवार रात मृतक के रिश्तेदारों ने सिक्योरिटी गार्ड की हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन शनिवार को मृतक की प|ी के बयानों पर थाना सात की पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।

सरपंच निर्मल सिंह पंचायत सदस्यों ने सिक्योरिटी कंपनी के साथ शनिवार को मीटिंग की। निर्मल सिंह ने कहा कि उक्त सिक्योरिटी कंपनी के रीजनल मैनेजर अनिल पूरी ने कहा कि वह मृतक की प|ी कश्मीर कौर को साढ़े 13 हजार रुपए पर नौकरी देने के अलावा, हजार रुपए पेंशन और उसके बच्चों को 500 रुपए पेंशन देंगे। निर्मल सिंह ने कहा कि इसके साथ-साथ मृतक के परिवार को 60 दिनों में कंपनी सात लाख रुपए देगी। इसमें इंश्योरेंस और पीएफ के पैसे भी शामिल हैं। हरमेल का 12 साल का बेटा मदन और बेटी कुलविंदर (8) और राज रानी (7) हैं। थाना सात के एसएचओ हरदयाल सिंह ने कहा कि मृतक की प|ी के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा परिवार सीसीटीवी फुटेज को चेक करने की बात कह रहा है, तो वो उसे भी देख लेंगे।

हरमेल

पंचायत के सामने फैसला हुआ कि प|ी को नौकरी भी दी जाएगी। साथ ही उसे और बच्चों को पेंशन दी जाएगी।