- Hindi News
- अकाली दल महिला विंग एक महीने में बन जाएगा : बीबी
अकाली दल महिला विंग एक महीने में बन जाएगा : बीबी
मॉडल टाउन गुरुद्वारा में की सदस्यों के साथ मीटिंग
भास्कर न्यूज | जालंधर
पूर्वकैबिनेटमंत्री बीबी जगीर कौर का कहना है कि एक महीने बाद अकाली दल महिला विंग का गठन कर दिया जाएगा। महिला विंग के ढांचे की घोषणा का मकसद महिलाओं की अकाली दल में भागीदारी को बढ़ाना और उनको मजबूत करना है। महिला विंग मजबूत होगा तो पार्टी को मजबूती मिलेगी। बीबी जगीर कौर ने शनिवार को मॉडल टाउन गुरुद्वारा में महिला विंग के सदस्यों के साथ मीटिंग की। बीबी जगीर कौर ने महिलाओं का सम्मान भी किया। वहां सीपीएस पवन कुमार टीनू, विधायक परगट सिंह और एसजीपीसी मेंबर कुलवंत सिंह मनन भी पहुंचे।
बीबी जगीर कौर ने कहा कि अकाली दल की महिलाएं किसी से कम नहीं है। वह भी खुद को पुरुषों से कम समझें। वे संगठित हों और पार्टी के लिए बढ़चढ़ कर भाग लें। इस मीटिंग में पांच जिलों जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर और तरनतारन की महिलाएं भी शामिल हुईं। बीबी ने कहा कि महिलाएं अपने इलाके में काम करें। जिसमें काबलियत होगी उनको महिला विंग में अच्छे पदों पर बैठाया जाएगा।
गुरुद्वारा मॉडल टाउन में माथा टेकतीं पूर्व कैबिनेट मंत्री बीबी जागिर कौर।