एनुअल फंक्शन | थीम - हील वर्ल्ड
गुरु अमर दास पब्लिक स्कूल
बच्चे जो चाहें उन्हें वहीं बनाएं : हेयर
गुरुअमरदासपब्लिक स्कूल में मौका था एनुअल फंक्शन था। थीम था हील वर्ल्ड। एनुअल फंक्शन में सीपी युरिंदर सिंह हेयर चीफ गेस्ट रहे। उन्होंने फंक्शन में आए पेरेंट्स को कहा कि बच्चे जो चाहते हैं उन्हें वही सीखने दें और उन्हें वही बनाएं।
उन्होंने कहा कि उनकी काउंसलिंग करें और जानें कि वह क्या बनना चाहते हैं। कार्यक्रम में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रेसिडेंट अजीत सिंह सेठी, कमेटी के मेंबर महिंदर जीत सिंह, कंवलजीत सिंह कोछड़, सुरजीत सिंह, एचएम हुरिया, एचएस भसीन, हरआकाश सिंह, मनमीत सिंह, गगनदीप सिंह सेठी, परमजीत सिंह और प्रिंसिपल मनिंदर कौर मौजूद रहे। गेस्ट ऑफ ऑनर एसीपी मॉडल टाउन बीआईएस काहलो और डीएसपी ट्रैफिक दलवीर सिंह बुट्टर रहे।
एनुअल फंक्शन के थीम को बच्चों ने एक ‘प्ले माय डियर डिपारचर्ड’के जरिए पेश किया कि दुनिया को मानवीय आधार पर बेहतर बनाने की जरूरत है। प्ले की शुरुआत स्टेज पर दो बहनों और उनके पतियों के काले कपड़े पहनकर आने से होती है। दोनों बहनो अपने पिता के निधन पर शोक मनाने के लिए इकट्ठा हुई हैं। पिता जो कि रात को आकर सोए और नियत समय पर नहीं उठे तो उनके साथ रह रही बेटी ने उन्हें उठाने की कोशिश की वह नहीं उठे तो बेटी को लगा कि वह इस दुनिया में नहीं रहे और सबसे पहले उनके कमरे में पड़ी अपनी फेवरेट कैबिनेट उठाई और उसमें पड़ी गोल्डन घड़ी भी। फिर अपनी दूसरी बहन को फोन लगाया कि पिता जी की मौत हो गई है प्रॉपर्टी का बंटवारा करने जाओ। यहां पता चलता है कि रिश्ते कितने पीछे रह गए हैं। दूसरा जब बहन आती है तो बड़ी बहन पूछती है पहले पापा को देखोगी या चाय पियोगी तो लड़की कहती है चाय पिएंगे। फिर विक्टोरिया कहती है कि वो पापा की गोल्डन घड़ी कहा है तो मारिया कहती है वो तो पापा ने मरने से पहले मेरे बेटे को दे दी थी। इतने में विक्टोरिया अंदर जाती है और देखती है कि पापा तो जिंदा है, वह भागती हुई बाहर आती है और कहती उनके पापा पूछते हैं ये तो तुम काले कपड़ों में क्या कर रही हो। पिता को जब पता चलता है कि दोनों बहनों बंटवारा करने आई हैं तो वह कहते हैं कि मैं कल ही अपनी वसीयत बदल रहा हूं और अपना पैसा दान कर रहा हूं। इसके बाद बच्चों ने सिखी की शान नाम से अपनी संस्कृति को दिखाती पर मॉडलिंग पेश की।
नन्हे-नन्हे बच्चों न