- Hindi News
- लॉ ब्लॉसम स्कूल में ज्योमेट्री के डिजाइन का मैथड बना बच्चों ने बढ़ाई सब्जेक्ट में रुचि
लॉ ब्लॉसम स्कूल में ज्योमेट्री के डिजाइन का मैथड बना बच्चों ने बढ़ाई सब्जेक्ट में रुचि
लॉब्लॉसमस्कूल में मैथ्स क्लब वालों ने चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की टैंग्राम एक्टिविटी करवाई। इसमें विद्यार्थियों ने ज्योमेट्री के सात आकारों में 100 से ज्यादा ज्योमेट्री डिजाइन तैयार किए।
एक्टिविटी में दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों की अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। इसमें सभी टीमें पूरी सूझबूझ और मिलजुल कर अपने डिजाइन को आकर्षक बनाने में जुटी रही। प्रिंसिपल वंदना मड़िया ने कहा कि इस एक्टिविटी के पीछे का उद्देश्य ही विद्यार्थियों के मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें टीम स्प्रिट की भावना को उजागर करना था। प्रिंसिपल ने बेहतर माडल बनाने वाले नम्या, मानवजीत, अभिनव, वैभव, वरुण, जय, साहिबजीत, मनन सेठी को सम्मानित किया।