पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धनी पिंड स्कूल में दी आग बुझाने की ट्रेनिंग

धनी पिंड स्कूल में दी आग बुझाने की ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | सरकारीसीनियर सेकेंडरी स्कूल धनी पिंड में प्रिंसिपल हरमेश लाल खेड़ा की अध्यक्षता में आग बुझाओ ट्रेनिंग कैंप और सेमिनार लगाया गया। आग बुझाने के माहिर दिलबाग सिंह संधू ने विद्यार्थियों को मिट्टी के तेल से लगी आग पर रेत और लकड़ी आदि पर लगी आग को पानी से बुझाने के लिए सलाह दी। स्कूल में आग बुझाओ स्टेशन और सलाहकार कमेटी का गठन करके बोर्ड डिसप्ले किया गया। विद्यार्थियों को आग बुझाने वाले सिलेंडर चला कर भी दिखाए गए। यहीं उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया। यहां प्रिंसिपल रिशी कुमार, लेक्चर विद्या सागर, लेक्चरर हरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, राम दयाल, अमरदीप जखू, परमिंदर कौर, अनीता कुमार, मुनीष कुमार, जसविंदर सांपला, जसवीर कौर, रजनी सूद के अलावा छठी से 12वीं विद्यार्थी शामिल थे।