सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में ह्यूमन राइट-डे
जालंधर | सेंटसोल्जर लॉ कॉलेज में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया गया। प्रिंसिपल डॉ. सुभाष शर्मा और एमडी मनहर अरोड़ा इस मौके पर विशेष तौर पर मौजूद रहे। लॉ स्टूडेंट्स द्वारा मानवीय अधिकारों की रक्षा संबंधी जागरूकता फैलाने के लिए एक मार्च निकाला गया। इसमें स्टूडेंट्स ने कहा कि सुरक्षित रहना भी ह्यूमन राइट है लेकिन दिल्ली में जिस तरह से रेप हो रहे हैं वह दिखाता है कि हम राइट को पाने में तो सफल नहीं हैं। स्टूडेंट्स ने कॉलेज में एक ह्यूमन चेन भी बनाई। स्टूडेंट्स ने ह्यूमन चेन बनाकर अपील की कि ह्यूमन बनिए और सभी को जिंदगी जीने के समान और सुरक्षित मौका दीजिए। वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि स्टूडेंट्स को अपने ह्यूमन राइट्स के बारे में जानना चाहिए ताकि कोई उनकी कम जानकारी का फायदा उठा सके।