पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिप्स में बच्चों से कराई थम्ब पेंटिंग एक्टिविटी

डिप्स में बच्चों से कराई थम्ब पेंटिंग एक्टिविटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | डिप्सस्कूलों में बच्चों ने थंब पेंटिंग एक्टीविटी में हिस्सा लिया। डिप्स अर्बन एस्टेट, डिप्स करोल बाग में थम्ब पेंटिंग एक्टीविटी का आयोजन किया। एक्टीविटी में स्कूल के प्री-प्राइमरी से लेकर केजी तक के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया और व्हाइट शीट पर अलग-अलग रंगों से पेंटिंग बनाईं। एक्टीविटी डिप्स अर्बन एस्टेट की प्रिंसीपल मीनाक्षी मेहता, डिप्स करोलबाग की प्रिंसीपल सर्वेश दयोल और डिप्स हरियाणा की प्रिंसीपल मोनिका सचदेवा के दिशा-निर्देश में करवाई गई। डिप्स के चेयरमैन गुरबचन सिंह ने कहा कि इस एक्टीविटी का मकसद यह भी है कि स्टूडेंट्स को खेल खेल में रंगों का ज्ञान भी प्राप्त हो सके और उन्हें प्राइमरी और सेकेंडरी रंगों का अंतर समझाया जा सके। इसी के साथ उन्होंने कहा कि रंग हर किसी के जीवन में खुशियां लेकर आते है और हर रंग की अपनी एक पहचान होती है। यह एक्टीविटी सभी टाइनी टोट्स की क्लासेज में टीचर की अध्यक्षता में करवाई गई। इस पेंटिंग में स्टूडेंट्स ने विभिन्न रंगों का सहारा लेते हुए विभिन्न प्रकार के आकार जैसे तितली, सेंटा क्लॉज, बतख, कैटरपिलर, पेड़ गुब्बारे में पेंटिग कर सभी को चकित कर दिया। प्रैप के स्टूडेंट्स ने रूमाल पर भी थंम्ब पेंटिंग की।