- Hindi News
- केएमवी की डॉ. गोपी शर्मा बनीं इंटरनेशनल कमेटी की मेंबर
केएमवी की डॉ. गोपी शर्मा बनीं इंटरनेशनल कमेटी की मेंबर
जालंधर | केएमवीके फिजिक्स विभाग की डॉ. गोपी शर्मा को हैंडलिंग एंड डिस्पोजल ऑफ न्यूक्लियर वेस्टेज के लिए इंटरनेशनल लेवल पर गठित टेक्निकल कमेटी की सदस्य बनाया गया है। ग्लास पर रिसर्च कर रहीं डॉ. गोपी दुनिया की सबसे छोटी लेजर बनाने पर भी काम कर रही हैं। इंटरनेशनल टेक्निकल कमेटी में बतौर मैंबर चुनी जाने वाली डॉ. गोपी शर्मा अकेली भारतीय हैं। इस कमेटी में यूएसए, यूके, फ्रांस और अन्य देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। कमेटी की सदस्य के रूप में डॉ. गोपी शर्मा न्यूक्लियर वेस्ट डिस्पोजल में इस्तेमाल होने वाले ग्लासिस पर की गई अपनी रिसर्च के जरिए योगदान देंगी। मालूम हो कि डॉ. गोपी डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टैक्नोलॉजी और डिपार्टमैंट ऑफ एटोमिक एनर्जी के साथ भी रिसर्च कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर प्रिंसिपल डॉ. अतिमा शर्मा ने कहा कि डॉ. गोपी की उपलब्धियों की लिस्ट लंबी है। वह दुनिया की सबसे छोटी लेजर बना रही हैं, अब वह इंटरनेशनल लेवल की कमेटी की मेंबर बन गई हैं। यह कॉलेज की भी उपलब्धि है कि हमारा कोई मैंबर दुनिया के बड़े मुद्दों पर रिसर्च कर रहा है और अब अपना मत देने की स्थिति में भी होगा।
केएमवी में फिजिक्स विभाग की डॉ. गोपी शर्मा दुनिया की सबसे छोटी लेजर बनाने पर काम कर रही हैं।
हैंडलिंग एंड डिस्पोजल ऑफ न्यूक्लियर वेस्टेज के लिए बनी टेक्निकल कमेटी में एकमात्र भारतीय हैं डॉ. गोपी