पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधी कैंप से लापता ढाई साल का बच्चा 4 घंटे बाद वर्कशॉप चौक से मिला

गांधी कैंप से लापता ढाई साल का बच्चा 4 घंटे बाद वर्कशॉप चौक से मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधीकैंप से बुधवार दोपहर खेलते-खेलते लापता हुआ अढ़ाई साल का बच्चा चार घंटे बाद वर्कशॉप चौक से मिल गया। बच्चा चौक में बैठा रो रहा था और उसे पीसीआर टीम ने गश्त करते हुए देखा। बच्चे को परिवार के हवाले कर दिया गया है।

गांधी कैंप के रहने वाले अनिल कुमार ने बताया कि वह लेबर करते हैं। वह सुबह काम पर चले गए थे। अढ़ाई साल का बेटा रमन घर पर दादी के पास था। दोपहर करीब दो बजे वह घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह लापता हो गया। इसका पता करीब सवा घंटे बाद चला। उन्होंने आस-पास चेक किया। मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

एडिशनल एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि करीब छह बजे वर्कशॉप चौक के पास पीसीआर टीम गश्त कर रही थी। उन्होंने बच्चे को रोता देखा। उन्होंने कंट्रोल रूम सूचना दी और दुर्गा कालोनी, कबीर नगर अन्य इलाकों में बच्चे को घुमाया। इस दौरान पता चला कि गांधी कैंप से भी बच्चा लापता हुआ है। वह बच्चे को लेकर गांधी कैंप पहुंचा, जहां परिवार ने अपने बेटे की पहचान कर ली।

गांधी कैंप रहते परिवार को उनका बच्चा सौंपते एडि. एसएचओ विजय कुमार।