- Hindi News
- कंधा टकराने पर झगड़ा, परिवार को चार लोगों को पीटा, लड़की से की छेड़छाड़
कंधा टकराने पर झगड़ा, परिवार को चार लोगों को पीटा, लड़की से की छेड़छाड़
कंधालगने को लेकर हुए झगड़े में युवकों ने ऑटो ड्राइवर, उसके बेटे और प|ी को पीट दिया। युवाओं ने ऑटो चालक की बेटी के कपड़े फाड़ उसके साथ छेड़छाड़ भी की। जिंदा रोड के रहने वाले ऑटो ड्राइवर प्रह्लाद सिंह ने बताया कि उसका बेटा राहुल शाम को जूस लेने गया था। घर आते समय उनके बेटे का कंधा इलाके के एक युवक के साथ लग गया। कुछ देर बाद उक्त युवकों ने तेजधार हथियारों से राहुल और प्रह्लाद सिंह पर हमला कर दिया। बीचबचाव करने आई राहुल की मां सविता को भी पीट दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी के कपड़े फाड़ उसके साथ छेड़छाड़ की। थाना एक की पुलिस मौके पर आई। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।