पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोते के अपहरण की धमकी दे रहे लोगों ने विरोध करने पर दादा से की मारपीट

पोते के अपहरण की धमकी दे रहे लोगों ने विरोध करने पर दादा से की मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नूरमहलमेंपोते के अपहरण की धमकी दे रहे लोगों का जब दादा ने विरोध किया, तो उक्त लोगों ने दादा के ईंटें मार उसको जख्मी कर दिया। इसके बाद दादा को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। नूरमहल के रहने वाले बिशन चंद पुत्र स्वर्णदास ने बताया कि कुछ दिनों से उनको कोई व्यक्ति फोन करके धमका रहा है, कि वह उनके 14 साल के पोते कपिल को उठाकर ले जाएंगे। बिशन चंद ने कहा कि जब उनको पता लगा कि इलाके के ही कुछ युवक फोन करके धमकाते हैं। उन्होंने कहा कि जब वो उक्त युवकों के पास जाकर उनसे धमकाने का कारण पूछने लगे, तभी उक्त युवकों ने उन पर ईंटें बरसानी शुरू कर दी।