पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगवा बेटी की मौत की सूचना पर भड़के घर वाले, पुिलस कमिश्नर का घर घेरा

अगवा बेटी की मौत की सूचना पर भड़के घर वाले, पुिलस कमिश्नर का घर घेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुिलस बोली - मरी नहीं, आरोपी युवक से कोर्ट में कर ली है शादी

किशनपुरासे 12दिन पहले अगवा हुई युवती की मंगलवार रात मरने की सूचना से हड़कंप मच गया। किसी ने युवती के घर तक ये अफवाह उड़ा दी कि उनकी बेटी मर गई है। बुधवार सुबह होते ही परिवार के लोग पुलिस कमिश्नर युरिंदर सिंह हेयर के घर पहुंच गए।

उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी और आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी बेटी नहीं ढूंढी, जिसके चलते वह मर गई। कमिश्नर ने उनसे दो घंटे का समय मांगा। करीब दो बजे एसएचओ बिमलकांत ने परिवार को सूचना दी कि उनकी बेटी जिंदा है और उसने अगवा करने वाले युवक से ही हाईकोर्ट में शादी कर ली है। भाजपा नेता किशन लाल शर्मा और अशोक सरीन ने कहा कि जो बात 12 दिन से पुलिस नहीं बता रही थी, उसी बात को धरने के दो घंटे बाद बता दिया गया। उनका कहना है कि पुलिस सिस्टम बिल्कुल खराब हो चुका है।

किशनपुरा के रहने वाले युवती के पिता ने बताया कि छह दिसंबर को उनकी 21 साल की बेटी की शादी थी। इलाके का चांद नामक युवक 1 दिसंबर को बेटी को अगवा कर ले गया। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने चांद, उसके पिता सुरिंदर भाई मोंटू पर केस दर्ज कर लिया। मोंटू गिरफ्तार भी हुआ। पुलिस बेटी को नहीं ढूंढ पाई और ही चांद उसका पिता पकड़ा गया। वह तब से थाने चक्कर लगा रहे थे। भाजपा नेता अशोक सरीन ने कहा कि रात को किसी ने इलाके में बात फैला दी कि युवती मर चुकी है। इसी के चलते सुबह कमिश्नर हेयर के घर पहुंचे। करीब दो बजे एसएचओ ने युवती की शादी वाली बात बताई। एसएचओ बिमलकांत का कहना है कि युवती ने शादी कर ली है और स्पीड पोस्ट से सुबह ही उसकी प्रोटेक्शन के लिए लैटर आया है।