पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बख्शी को कबूतरबाजी के 4 केसों में 2 2 साल की कैद

बख्शी को कबूतरबाजी के 4 केसों में 2-2 साल की कैद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अदालतने गगनबख्शी को कबूतरबाजी के चार केसों में बुधवार को दो-दो साल की कैद और 500-500 रुपए जुर्माना की सजा सुनाई गई है। इससे पहले लांबड़ा के रहने वाले गगन बख्शी को 24 केसों में जा हो चुकी है। गगन को जो सजाएं हो रही है। उतनी सजा गगन जेल में ही काट चुका है। सुबह ही दिल्ली पुलिस गगन को तिहाड़ जेल से लेकर आई थी। गगन बख्शी डेढ़ दशक पहले उस समय चर्चा में आया था जब उसका बस अड्डा के पास दफ्तर था।

2002 में पुलिस ने गगन बख्शी के कबूतरबाजी के नेटवर्क को ब्रेक किया था, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया था। कुछ समय बाद उसकी गिरफ्तारी पुलिस ने प्रेस वार्ता के दौरान की थी, लेकिन वह एक महीने बाद ही सिविल अस्पताल से वह गार्द को गच्चा देकर भाग गया था। दिल्ली पुलिस ने मुंबई से गगन को करीब ढाई साल पहले उस समय पकड़ा था जब वह दिल्ली में एक ऐसा ही फ्राड कर भाग गया था। वह दिल्ली में नाम बदल कर कबूतरबाजी कर रहा था। तभी से वह तिहाड़ जेल में ही है।